Breaking News

एसपी से लगाया गुहार

महराजगंज। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बडहरामीर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर अपने लड़की के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।

प्रार्थी ने अपने दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि मेरी लड़की 9 अप्रैल को खेत से घर लौट रही थी कि गांव के ही एक युवक द्वारा मेरी लड़की को छेड़खानी करने लगा।घर अपने पर इसकी जानकारी होने पर सिंदुरिया थाने पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उसी दिन उसके घर वाले व कुछ रिश्तेदार मेरे घर आकर शिकायत वापस लेने व किसी भी प्रकार का कोई भी कार्रवाई न करने का धमकी देते हुए जान से भी मारने का धमकी दिए। शिकायत वापस न लेने पर हरिजन एक्ट लगाने का भी धमकी उन लोग द्वारा दिया गया।

Related Articles

Back to top button