Breaking News

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने किया भाजपा का समर्थन,सौपा पत्र

महाराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.रामदास आठवले की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला लिया है।भाजपा एवं आरपीआई के शीर्ष नेतृत्व की ओर से लिए गए फैसले के अंतर्गत रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), उत्तर प्रदेश की समस्त विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देगी और हर विधानसभा सीट पर आरपीआई के कार्यकर्ता, पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों का प्रचार करेंगे एवं खासकर दलित, वंचित वर्ग जो बसपा के विकल्प के रूप में आरपीआई के साथ जुड़ा है, उससे भाजपा को समर्थन करने की अपील करेंगे।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), केंद्र की एनडीए सरकार का घटक दल है एवं उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के 300 पार लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना सहयोग प्रदान कर रही है। आप भी अपने जिले की समस्त विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवारों का प्रचार-प्रसार करने में सहयोग करें। आज एक शपथ पत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास को सौपा।
उक्त अवसर पर राजेश मद्धेशिया उर्फ़ राजू बाबु (प्रभारी बिधानसभा-सिसवा), सुमित शरण श्रीवास्तव,अशोक कुमार गौतम,मधुसुदन मिश्रा, रामराज कुशवाहा,अली रजा, सतीश मद्धेशिया, जवाहिर मद्धेशिया, पंकज मद्धेशिया, रोहित अग्रहरी, सुरेन्द्र, विद्या सागर, अशोक गुप्ता, दिनेश मद्धेशिया, राजन श्रीवास्तव, समसाद,मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button