
गोरखपुर । जंगल कौडिया ब्लाक के काजीपुर स्थित आर ए एस पब्लिक हाईस्कूल में 13वें वार्षिकोत्सव समारोह को धूमधाम से मनाया गया।वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि विकासखंड गोला के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर अरुण चंद्र रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की शिक्षा राष्ट्र की बुनियाद है किसी देश की भावी पीढ़ी कैसे होगी यह उससे मिलने वाली शिक्षा पर निर्भर करती करता है। इसलिए शिक्षा को सिर्फ किताबी ज्ञानार्जन का ही नहीं बल्कि विद्यार्थी के समग्र व्यक्तित्व के विकास का जरिया बनाया जाए। कक्षाओं में विद्यार्थियों की ऐसी शिक्षा दें, ऐसा पाठ पढ़ाये जिसका ईमानदारी, नैतिकता, अनुशासन, परिवार के वृद्धजनों की सेवा का सरोकार हो, जिसका अपने समाज, संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, परंपरा और राष्ट्र गौरव तथा राष्ट से सरोकार हो ।

मुख्य अतिथि ने कहा कि मुझे खुशी है के आर एस पब्लिक स्कूल इस काम को बखूबी अंजाम दे रहा है, कार्यक्रम की प्रस्तुति यह बताती है कि यहां अध्यापक और प्रबंधक बड़ी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, तथा स्वागत गीत के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा लूंगी डांस, नर्सरी एलकेजी के बच्चों द्वारा बिहू डांस (असम का लोक नृत्य ) तथा बापू सेहत के लिए यूकेजी फर्स्ट सेकंड थर्ड के बच्चों को द्वारा नाटक किया गया । वहीं इस कार्यक्रम में राजस्थानी नृत्य, हनुमान चालीसा, गुजराती लोक नृत्य, तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर आधारित बच्चों द्वारा नाटक की प्रस्तुति की गई।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेंद्र सिंह, बृजभूषण मिश्रा, मनोज सिंह, इंजीनियर रमेश बहादुर शाही, अनिल कुमार सिंह, बीवी शाही, अरविंद यादव, अमृतेश प्रताप सिंह, रणजीत सिंह सहित स्कूल के बच्चे और उनके अभिभावक तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रबंधक संजीत कुमार सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।



