Crime

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म

कोरबा । छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला से डायल 112 के ड्राइवर ने हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर महिला के घर गया था। इस दौरान महिला का मोबाइल नंबर लेकर दोस्ती की। फिर शादी करने का वादा कर महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी ने शादीशुदा महिला से शादी करने से मना किया तो पीड़िता ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button