
रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र-बेटे ने मांगा माँ के लिये वोट
भटनी, देवरिया। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक गजाला लारी के पक्ष में बुधवार को उनके बेटे मंजर लारी ने क्षेत्र की जनता के बीच जाकर सपा सरकार की नीतियों को बताते हुए अखिलेश यादव की सरकार पुनः प्रदेश में बनाने के लिये विधानसभा के भटनी क्षेत्र के सिसवा, एकडेंगा, बरडीहा आदि गांव में सपा प्रत्याशी गजाला लारी के लिए वोट मांगा । इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामाशंकर यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मदेव यादव सहित सपाइयों ने रामपुर कारखाना विधानसभा 339 क्षेत्र के गांव में जनसंपर्क किया।

सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिरासों, घोटा,बरडीहा, सिसवा, एकड़ेंगा, अघेला,सिसई चौराहा, सहित अनेक गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान मंजर लारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने मंहगाई की मार से आम आदमी की कमर तोड दी है। जिसको लेकर गरीब, मजदूर, किसान सहित सर्व समाज के लोग परेशान हैं। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामाशंकर यादव ने कहा कि लोक प्रिय पूर्व विधायक गजाला लारी को सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है। इस दौरान मंज़र लारी,विवेक रंजन यादव, अनिल यादव,सचिन,पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मदेव यादव,ओम प्रकाश यादव मुन्ना यादव विनोद यादव परवेज आलम,अमरजीत यादव शंभू यादव,संदीप यादव अर्जुन चौहान चुन्नू रामाशंकर यादव रामायण यादव रमाशंकर प्रमुख प्रतिनिधि सचिन यादव आदि मौजूद रहे।



