Breaking News

रामनगर जेबीएस ने वृहद भण्डारे के साथ बजरंगी ध्वज का किया विसर्जन

दुर्गावाहिनी सहित दर्जनों बजरंगियों का हुआ सम्मान

दुद्धी,सोनभद्र : तहसील मुख्यालय के रामनगर जय बजरंग अखाड़ा समिति ने शुक्रवार की शाम अखाड़ा के बजरंगी ध्वज का विधि विधान पूर्वक विसर्जन किया। रामनवमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताने के साथ उन्हें अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में लोगों ने देर रात तक महा प्रसाद ग्रहण करते रहे|

केन्द्रीय कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,मुख्य संरक्षक रामलोचन तिवारी एवं हिन्दू संगठन के भीष्म पितामह कहे जाने वाले देव नारायण जायसवाल अखाड़े के गुरु गोपाल प्रसाद की उपस्थिति में रामनगर अखाड़े के अध्यक्ष सत्येंद्र चंद्रवंशी ने समारोह को सफल बनाने एवं चार चाँद लगाने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया| इस अखाड़े ने पहली बार दुर्गा वाहिनी से जुड़ी रचना तिवारी,अनिता देवी समेत समेत दर्जनों लोगों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। अखाड़े के संरक्षक सुनील जायसवाल ने रामनगर अखाड़े से संबंधित तमाम महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कमेटी की ओर से अपनी बात रखी।

केन्द्रीय अखाड़ा के क़ानूनी सलाहकार रामलोचन तिवारी समेत कई अन्य वक्ताओं ने हिन्दू आस्था के इस पर्व में रामनगर अखाड़े की भूमिका को काफी अहम बताया| | इसके पश्चात समिति के कार्यकर्ताओं ने महाप्रसाद का वितरण शुरू किया| जो आधीरात तक चला। इस मौके पर ,सुरेंद्र गुप्ता,धीरेन्द्र कुमार, अमरनाथ जायसवाल,अरुणोदय जौहरी,अनिल कुमार, रामजी पांडे,राकेश श्रीवास्तव,बबलू कश्यप,विशंभर नाथ पटेल,शंभू जौहरी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button