Breaking News

राष्ट्र की अखंडता सुनिश्चित करेगा राम मंदिर: चंपत राय

अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर हो रहे राम मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक कार्य बताया है। चंपत राय ने बुधवार को अयोध्या में गर्भगृह के निर्माण कार्य के शुभारम्भ के अवसर पर कहा कि राम मंदिर राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुनिश्चित करेगाा। इस देश की आने वाली पीढ़ियां सांस्कृतिक स्वतंत्रता और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए महान कार्य के रूप में इसे देखेंगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण समग्र, परोपकारी और समकालीन संस्कृति पर आधारित होगा। यह मंदिर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रक्षा और संरक्षण करने में सहायक होगा। चंपत राय ने बताया कि गर्भगृह के निर्माण में मकराना की पहाड़ियों का सफेद नक्काशीदार संगमरमर प्रयोग किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूज्य संतों व पूज्य अशोक सिंघल व समस्त राम भक्तों की वर्षों की तपस्या का प्रतिफल आज प्राप्त हो रहा है। मेरा जीवन धन्य हुआ और मैं इसे प्रत्यक्ष देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्यशाली क्षण है। भगवान श्रीराम के कार्य में मुझे भी एक कारसेवक के रूप में कार्य करने का मौका मिला था।

इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज,ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविन्द देव गिरि जी महाराज, ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय,स्वामी परमानंद जी, व ट्रस्ट के अन्य सदस्यों में डा.अनिल मिश्रा व राजा विमलेन्द्र मोहन मिश्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक कौशल,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार,अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,अयोध्या के भाजपा सांसद लल्लू सिंह,अयोध्या के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,रूदौली के भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button