Entertainment

राकेश मिश्रा का गाना लहंगा में मारा देब ताला जीजा जी 2.0 रिलीज

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक राकेश मिश्रा का गाना लहंगा में मारा देब ताला जीजा जी 2.0 रिलज हो गया है।गाना लहंगा में मारा देब ताला जीजा जी 2.0 राकेश मिश्रा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाना लहंगा में मारा देब ताला जीजा जी 2.0 को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि यह गाना 2024 में आने वाले रंगों के उत्सव को अभी से सेलिब्रेट करने के लिए हमने बनाया है। हमारे यहां फाल्गुन मास में होली की तैयारी पहले दिन से गीत संगीत में शुरू हो जाती है। इसलिए हमने अभी से ही यह गाना रिलीज कर दिया है और आगे आने वाले दिनों में और भी कई गाने लेकर आएंगे।

यह गाना पूरी तरह से होली गीत है जो की अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में होली से पहले सुनाई देती है और लोग बड़े चाव से इसे गाते और सुनते भी हैं। हमने इस गाने में होली गीत की शैली को जीवंत करने की कोशिश की है उम्मीद करता हूं कि सबों को पसंद आएगी और आप इस होली गीत को खूब अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे।गाना लहंगा में मारा देब ताला जीजा जी 2.0 को राकेश मिश्रा ने अप्पी प्रार्थी के साथ मिलकर गया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में राकेश मिश्रा के साथ खुशी सिंह नजर आई हैं। गाने का लिरिक्स रजनीश चौबे और म्यूजिक छोटू रावत का है।कोरियोग्राफर और निर्देशक आर्यन देव है, जबकि डीओपी राजेश राठौर और श्रवण कुमार का है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button