Breaking News

डिंपल यादव जिंदाबाद का एनाउंसमेट करने के मामले में रेलवे अफसर निलंबित

इटावा । रेलवे स्टेशन पर पूछताछ काउंटर से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के पक्ष में नारेबाजी कर समाजवादी पार्टी को वोट देने का एनाउंसमेंट करने के मामले में प्रयागराज मंडल के डीआरएम ने दोषी अफसर को निलंबित कर दिया है। निलंबित रेलवे अफसर की तहरीर पर राजकीय रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्टेशन अधीक्षक पूरणमल मीणा ने बताया कि बीते दिनों लोकसभा उपचुनाव की उम्मीदवार डिंपल यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद और डिंपल यादव को भारी मतों से विजयी करने का एनाउंसमेट पूछताछ काउंटर से हुआ था। इस मामले की जांच रेलवे के उच्च अधिकारी कर रहे थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रयागराज मंडल के डीआरएम ने दोषी पाए जाने पर पूछताछ काउंटर पर तैनात मंशा मुंडा को निलंबित कर दिया है। साथ ही साथ जीआरपी ने अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरु कर दी है।

जीआरपी प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवाकर जांच की जा रही है। जो लोग फुटेज में दिख रहे उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button