Crime

अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा,अवैध शस्त्रों सहित संचालक गिरफ्तार

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की थाना उत्तर पुलिस ने रविवार कैलाश नगर में छापामार कार्रवाई करते हुए एक अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी और यहां भारी मात्रा में अधबने अवैध शस्त्रों के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण और सामान भी बरामद किया गया।एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया थाना उत्तर पुलिस के प्रभारी निरीक्षक वैभव कुमार सिंह को मुखविर के द्वारा क्षेत्र के कैलाश नगर में शास्त्र बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा गया जहां से एक शातिर अपराधी राहुल ओझा को मौके से गिरफ्तार किया गया है, वहां पर 315 बोर और 12 बोर के छह बने हुए तमंचे तथा 05अधबने हुए तमंचे‌ बरामद किए गए हैं। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button