Entertainment

राहुल सिंह की भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दु का दूसरा लुक किया गया रिलीज

मुम्बई।बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू का दूसरा पोस्टर लुक रिलीज किया गया।इस पोस्टर में भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार राहुल सिंह गुस्से में दिखाई दे रहें हैं।फ़िल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही फ़िल्म के चर्चे जोरों पर थी।अब दूसरें लुक भी चर्चित हैं।खास कर राहुल सिंह और तनु श्री के चर्चे हो रहे हैं।कारण पोस्टर में दोनों की जोड़ी साफ तौर पर दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।दूसरे लुक में राहुल सिंह का गुस्सा साफ तौर पर नजर आ रहा हैं।इस पोस्टर की और एक खास बात हैं कि इस पोस्टर में उदय श्रीवास्तव भी नजर आ रहें हैं।जो इस फ़िल्म के खलनायक हैं।आपको बता दें कि राहुल सिंह अपनी पहली ही फ़िल्म प्लेटफॉर्म नंबर 2 से खासे लोकप्रिय हुए हैं।छैला सन्दू जय श्रीकृष्णा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म हैं।जो एक ट्राइबल लव स्टोरी पर आधारित हैं।इस फिल्म की पूरी शूटिंग झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। इस फिल्म में पहली बार रैबल हीरो राहुल सिंह और  सिनेतारिका तनु श्री रोमांटिक जोड़ी में एक साथ रुपहले परदे पर दिखेगी।जो कि फिल्म के पोस्टर में भी दिख रहा है। उनकी फ्रेश जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। फिल्म के निर्माण में हर पहलू पर काफी ध्यान दिया गया है। फिल्म के निर्माता राजेंद्र बगड़िया हैं। सहनिर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल, मुकेश सावन हैं। निर्देशक संजय आर निषाद हैं। लेखक मनोज कुमार शर्मा हैं। संगीतकार उमेश मिश्रा, गीतकार मुकेश सावन, छायांकन इमरान अंसारी, नृत्य मयंक श्रीवास्तव, संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ सुयोग रिजाल, कला सतीश गिरी का है। मुख्य कलाकार राहुल सिंह, तनु श्री, आनंददेव मिश्रा, उदय श्रीवास्तव, गोपाल राय, माया यादव, आशा चौहान, राहुल सिंह राज, उज्ज्वल कुमार रॉकी, अरविन्द सावन, पंकज सिंह बिट्टू आदि हैं।स्पेशल सांग में आकांक्षा दूबे जलवा बिखेरने वाली हैं ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button