कोरोना लॉकडाउन: केंद्र के आर्थिक पैकेज की घोषणा पर बोले राहुल, सही दिशा में उठाया गया पहला कदम
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण तथा इसकी रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को कम करने के लिए बृहस्पतिवार (26 मार्च) को बहुप्रतीक्षित आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार के आर्थिक सहायता पैकेज के ऐलान की तारीफ की है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा, “आज सरकार द्वारा आर्थिक पैकेज की घोषणा करना सही दिशा में उठाया गया पहला कदम है। भारत अपने किसानों, दैनिक वेतन भोगियों, मजदूरों, महिलाओं और बुजुर्गों के कर्ज ऋणी है जो देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) का खामियाजा भुगत रहे हैं।”



