Breaking News

केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो जीएसटी हटा देंगे : राहुल गांधी

बेंगलुरु । कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को कर्नाटक पहुंचे। राहुल ने बेलगावी के रामदुर्ग में गन्ना किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में हमारी सरकार आएगी तो हम जीएसटी हटा देंगे।

जीएसटी से छोटे व्यापारी को नुकसान

राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ अमीर लोगों की मदद करने के लिए जीएसटी लागू किया गया है। सरकार का यह टैक्स काफी मुश्किल है, जिस वजह से आधे लोगों को तो समझ ही नहीं आता कि इसे कम और कैसे फाइल करना है। इसी वजह से छोटे व्यवसाय बंद हो जाते हैं। केंद्र में जब हमारी सरकार आएगी, वैसे ही हम जीएसटी को खत्म कर देंगे और एक नया टैक्स लाएंगे, जो काफी आसान होगा।

अडानी-अंबानी को तुरंत लोन

राहुल ने कहा कि सरकार आज सिर्फ दो-तीन व्यापारियों पर फोकस कर रही है। लेकिन ध्यान की अधिक जरूरत किसानों, मजदूरों और वेंडर्स को है। बड़े कारोबारियों को आसानी से लोन मिल जाता है, अदानी, अंबानी के पास लाखों-करोड़ों का लोन है। वह जैसे बैंक में जाते हैं, वैसे ही उन्हें पैसा मिल जाता है। अगर वह लोन चुका न पाएं तो आसानी से माफ भी हो जाता है। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button