HealthNational

राहुल ने लोगों से जल्द टीका लगवाने की अपील की

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोगों का आह्वान किया कि वे जल्द से जल्द कोविड-19 रोधी टीका लगवाएं। उन्होंने ट्वीट किया, अनलॉक हो रहा है लेकिन कोरोना वायरस हमारे बीच है और रहेगा। ऐसे में सुरक्षा नियमों का पालन करते रहें व जल्द से जल्द टीका लगवाएं। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, जब तक सब सुरक्षित नहीं हो जाते, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। अपना ख़्याल रखिए। राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से मांग कर रहे है कि देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में टीका लगवाया जाए।

Related Articles

Back to top button