Breaking News

कोरोना-पश्चिम बंगाल में पेड़ पर रह कर कर रहे क्वरंटाइन


कोलकाता । कोरोना वायरस के कहर के बीच पश्चिम बंगाल में आइसोलेशन सेंटर नहीं होने और न ही अलग घर में कमरा होने के चलते कुछ लोग पेड़ पर खुद को क्वारंटाइन कर रहे हैं। ये तस्वीर है पश्चिम बंगाल के पुरूलिया के बलरामपुर इलाका की है।
यहां पर वनगिडी गांव के लोग जिन्होंने हाल में चेन्नई से वापसी की है, वे पेड़ पर रहकर 14 दिनों के लिए खुद को क्वारंटाइन कर रहे हैं। वैसे पेड़ पर यह अस्थाई कैंप पुरूलिया गांव के लोग के लोगों तरफ से हाथी के मूवमेंट का पता लगाने और हाथियों के हमले से बचने के लिए किया जाता है।
उधर, दिल्ली के उत्तम नगर बस टर्मिनल पर पलायन करने वाले श्रमिकों की लंबी लाइन लगी हुई है, जो आनंद विहार बस टर्मिनल जाने वाली बसों का इंतजार कर रहे हैं। आनंद विहार बस टर्मिटनल से वे अपने गृह जिले की बस लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button