International

बेहतर भविष्य के साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों में बढ़ेगी भारत की भूमिका : पुतिन

मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भारत की तारीफ में एक के बाद एक कसीदे गढ़े। पुतिन ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भारत का भविष्य बहुत अच्छा है और वैश्विक मामलों में इसकी भूमिका बढ़ती जा रही है। मास्को में गुरुवार को वार्षिक वल्दाई परिचर्चा के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के उन लोगों में से एक हैं जो अपने देश के हित में स्वतंत्र विदेश नीति का संचालन करने में सक्षम हैं, चाहे कोई कितना सीमित करने का प्रयास करे। दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है, हमने व्यापार की मात्रा बढ़ाई है।

पीएम मोदी ने मुझे उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा है जो भारतीय कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमने उर्वरकों में 7.6 गुना बढ़ोतरी की है। कृषि में व्यापार लगभग दोगुना हो गया है। भारत के साथ हमारे विशेष संबंध हैं। हमारे बीच कभी कोई मुश्किल मुद्दा नहीं रहा और हमने एक-दूसरे का समर्थन किया और यह संबंध कायम है और मुझे यकीन है कि यह भविष्य में भी जारी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ किया गया है। वह सच्चे देशभक्त हैं। ‘मेक इन इंडिया’ का उनका विचार आर्थिक और नैतिकता दोनों में मायने रखता है।

पुतिन ने कहा कि भविष्य भारत का है, इस बात पर गर्व किया जा सकता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत ने ब्रिटिश उपनिवेश से लेकर आधुनिक राज्य तक अपने विकास में जबरदस्त प्रगति की है। लगभग 1.5 अरब लोगों के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ना प्रशंसनीय है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button