UP Live

यूपी में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने महाअष्टमी व्रत एवं नवमी व्रत का अवकाश घोषित कर कर्मचारियों को बहुत बड़ी राहत दिया है। शारदीय नवरात्र में अधिकतर कर्मचारी 9 दिनों का व्रत रहकर देवी के नव रूपों की उपासना करते है।हिंदू सनातनियों के लिए महाष्टमी एवं महा नवमी का व्रत अधिक महत्वपूर्ण है। इसी दिन नवमी का हवन किया जाता है। शारदीय नवरात्रि सनातन धर्म का बहुत बड़ा त्यौहार है ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि 2024 के अवकाश के कैलेंडर में अष्टमी नवमी के लिए कोई अवकाश घोषित नहीं था। नवरात्रि का व्रत रखनेवाले व्रती साधकों को परेशानी हो रही थी ।कर्मचारी अष्टमी नवमी की छुट्टी की मांग कर रहे थे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अष्टमी नवमी की छुट्टी घोषित कर कर्मचारियों के प्रति अपनी चिंता दिखाई है। अष्टमी नवमी की छुट्टी के लिए मुख्यमंत्री बहुत बहुत आभार एवं प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी महामंत्री अरुणा शुक्ला ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे, उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ चौरसिया ,प्रीति पांडे, वीरेंद्र यादव सहित संयुक्त परिषद के दर्जनों पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगत की समस्त व्यवस्थाओं को आदिशक्ति भगवती संचालित करती हैं। इनके अनंत रूप हैं। आदिशक्ति प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर चराचर जगत पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। नवरात्रि में माँ के इन नौ रूपों का पूजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव से किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में माँ दुर्गा की आराधना मातृशक्ति के प्रति सनातन परम्परा के सम्मान का प्रतीक है। इसी क्रम में नवरात्रि में महाअष्टमी एवं महानवमी पर भक्तगण कन्या पूजन करते हैं। नवरात्रि का पर्व केवल व्रत और उपवास का नहीं, बल्कि नारी शक्ति और कन्याओं के सम्मान का भी पर्व है। यह पर्व मातृशक्ति के प्रति भारत की भावना का प्रभावी प्रतिनिधित्व करता है।

Related Articles

Back to top button