Breaking News

उत्तर प्रदेश में उदयपुर की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर रोक

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में उदयपुर की घटना के खिलाफ जुलूस या किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है। ADG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि उदयपुर घटना का संज्ञान प्रशासन द्वारा लिया गया है और उसके लिए अपेक्षित सतर्कता कल रात से बरती जा रही है।

सभी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं और उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह के भड़काऊ और धार्मिक बयान देने से लोगों को रोका जाए। अगर किसी व्यक्ति द्वारा ऐसा किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। इस संबंध में हम लोग लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रहे हैं और संवेदनशील जगहों पर लगातार गश्त भी कर रहे हैं। सभी से अपील करते हैं कि लोग शासन द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करे।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button