Crime

सवारियों से भरी निजी बस पलटी, कई यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

कानपुर । कानपुर आउटर के साढ़ थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। अचानक बस के पलटने से सवारियों में अफरा-तफरी का मच गई। घटना देख ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट बस सवारियों को लेकर फतेहपुर से होते हुए घाटमपुर से रामादेवी की ओर जा रही थी। जैसे ही बस साढ़ थाना के कुढ़नी मोड़ के पास पहुची तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। इस हादसे में बस में 3 दर्जन से ज्यादा यात्रियों में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह है कि आधा दर्जन से कम यात्रियों को मामूली रुप से चोटें आई। सभी को तुरंत मौके पर पहुची पुलिस ने भीतरगांव सीएचसी में इलाज के लिए भेजा। वही दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

क्षेत्राधिकारी घाटमपुर सुशील कुमार दुबे ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें से 2 यात्री गंभीर रूप से घायल महिला किस्मतून व अमर सिंह थे, उनको तत्काल प्रभाव से कानपुर हैलट अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। मौके पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।(हि.स.)

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button