
देवरिया: जिला कारागार में कैदी भी खेलेंगे रंग-अबीर-गुलाल की होली
देवरिया । जिला कारागार में शनिवार को सुरक्षा के बीच होली मनाई जाएगी। जेल प्रशासन ने अबीर और गुलाल का व्यवस्था किया है। इस अवसर पर बंदियों के लिए मीठा भोजन कि भी व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला कारागार देवरिया में कुशीनगर जनपद सहित अन्य जिलों के लगभग 1900 बंदी और कैदी बंद हैं। जिन्हें जेल के 19 बैरकों में रखा गया है, जिसमें एक बैरक में महिला को अन्य बैरकों में पु़रुषों को रखा गया है। होली को देखते हुए जेल में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
घरों से दूर जेल में बंद बंदियों और कैदियों के लिए जेल में होली के लिए विशेष व्यवस्था किया है। पिछले दो वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते जेल में होली नहीं हो पा रही थी। इस वर्ष कोरोना संक्रमण कम होने के चलते जेल में होली की तैयारी शुरु हो गई है। जिसमें दो बैरकों के बीच बने इन क्लोजर में बंदियों को होली खेलने की व्यवस्था किया गया है। इसके लिए जेल प्रशासन ने रंग, अबीर और गुलाल की व्यवस्था किया गया है। बैरक से लेकर इन क्लोजर तक पर्याप्त सुरक्षा रहेगी।
अधिकारी भी जेल में मुस्तैद रहेंगे। इसके साथ ही बैरकों में टोली में बैठकर कुछ बंदी होली का गीत गा रहे हैं। होली खेलने के दौरान कोविड-19 के नियमों का हर हाल में पालन कराया जाएगा। होली में बंदियों के लिए खाने की विशेष व्यवस्था किया गया है। दोपहर के भोजन में बंदियों को पुड़ी, सब्जी के साथ खीर दिया जाएगा। होली में मीठा भोजन के लिए भी पर्याप्त मात्रा में दूध की व्यवस्था किया गया है।प्रभारी जेल अधीक्षक, देवरिया जिला कारागार राजकुमार वर्मा ने बताया कि जेल में होली के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है। जेल में बंदियों को रंग और अबीर गुलाल की व्यवस्था किया गया है। इसके साथ ही बंदियों को मिठा भोजन भी दिया जाएगा।(हि.स.)



