Breaking News

मिर्जापुर जिला जेल के कैदी बना रहे मास्क


मिर्जापुर (उप्र) । यूपी के मिर्जापुर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों में योगदान देते हुए जिला कारागार के कैदियों ने मास्क का उत्पादन शुरू कर दिया है l

जेल अधीक्षक अनिल राय ने सोमवार को बताया “प्रतिदिन 800 मास्क तैयार किए जा रहे हैं।”

राय ने बताया “जेल में पहले दो सिलाई मशीनें थीं जिससे कैदियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता था। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण, सिलाई सीख रहे कैदियों ने ट्रायल के तौर पर कुछ मास्क बनाए और जेल में ही बांट दिया l ’’

उन्होंने बताया कि पता चलने पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने जेल को पांच सिलाई मशीनें और पुलिस अधीक्षक ने एक सिलाई मशीन उपलब्ध कराईl

राय के अनुसार, जेल में बने मास्क की गुणवत्ता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें 4000 मास्क बनाने का आदेश दिया l

तैयार किए गए मास्क की खपत के बाबत जेल अधीक्षक ने कहा ‘‘अभी 4000 मास्क जिलाधिकारी को तैयार करके देना है। उसके बाद 2000 मास्क मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी मांग रखा है जिसे तैयार करके देना है l ’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button