Crime

गर्भवती महिला ने की दो बेटियों की हत्या

रामपुर : उत्तर प्रदेश में रामपुर के स्वार क्षेत्र में सोमवार को कथित रूप से गृह क्लेश के चलते एक गर्भवती महिला ने अपनी दो बेटियों की गला दबा कर हत्या कर दी और चाकू मार कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लच्छीवाला गांव निवासी महिला संतोष ने आज सुबह अपनी दो बेटियों रोशनी (9) और महक (5) की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला ने घटना को अपने घर में अंजाम दिया। गर्भवती महिला ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी गर्भवती महिला को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।बताया जा रहा है कि महिला की दो बेटियां पहले ही बीमारी से मर चुकी है और तीसरा बच्चा उसकी कोख में पल रहा है। संतोष ने दोनो पुत्रियों को मारने के बाद अपने पेट में दरांती मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की, जिसको पुलिस की तत्परता से बचा लिया गया। घटना की जांच पुलिस कर रही है और इसकी गहराई तक जाने का प्रयास कर रही है। घटना को बेटे को चाहत में अंजाम देने की चर्चा जोरों पर है। महिला डॉक्टर का कहना है कि पेट में पल रहे बच्चे को भी गंभीर खतरा बना हुआ है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button