Breaking News

वृहद भंडारे के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न

दुद्धी,सोनभद्र– कनहर सिंचाई परियोजना अमवार में नवनिर्मित श्री पंचमुखी हनुमान जी की विहंगम प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना कार्यक्रम वृहद भंडारे का साथ संपन्न हुआ। दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित श्री पंचमुखी हनुमान जी के विहंगम मंदिर में रविवार को पुरे विधि विधान से मूर्ति स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा का 72घंटे का अनुष्ठान संपन्न हुआ| इसके साथ महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ| जिसमे राज्यसभा सांसद राम शकल जी,क्षेत्रीय विधायक राम दुलार गोंड़ के साथ ही परियोजना से जुड़े पूर्व के मुख्य अभियंता,अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियन्तागण भी अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए इस अनुष्ठान को पूर्ण कराते हुए ईश्वर से शीघ्र कनहर डैम को भी पूरा करने की विनती की|

निर्विघ्न रूप से पूर्ण कराने के लिए हैदराबाद से प्रदीप जी महाराज के सानिध्य में आये डेढ़ दर्जन आचार्यों की विशेष टोली ने यजमान के रूप में कार्यदायी संस्था की ओर से एमडी आईवीआर कृष्णन राजू एवं विभाग की ओर से अभियंता दिग्विजय सिंह के साथ मिलकर अनुष्ठान को पूर्ण कराया| अंतिम दिन सुबह से ही लोगों का तांता भव्य मंदिर आकर्षक छंटा निहारने के साथ गर्भ गृह में वैदिक मंत्रोचार के बीच चल रहे प्राण प्रतिष्ठा पूजन के भागीदार बनने को आतुर थे| बीच बीच में धार्मिक नारों की गूंज से समूचा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा|

करीब दो बजे पूजन संपन्न होने के साथ मंदिर का गर्भगृह आम श्रद्धालुओ के लिए खोल दिया गया| देरशाम तक लोग कतार में लग श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज के दृव्य प्रतिमा का दर्शन पूजन कर निहाल हो रहे थे| इस मौके पर पूर्व चीफ ओपी श्रीवास्तव,शिवमूरत साहू,पूर्व अधिशासी अभियंता विजय कुमार श्रीवास्तव,आरपी चौरसिया दीपक कुमार,विनोद कुमार,कंपनी के वाइस प्रसीडेंट नरसिम्हा राजू,जीएम धर्मराजू,संजीव कुमार,सत्यनारायण राजू समेत तमाम लोग मौजूद रहे ।बतादें कि आकर्षण का केन्द्र बने इस विहंगम मूर्ति व मंदिर के दर्शन के लिए दूर दूर से भक्तों का आने का क्रम देर रात तक जारी रहा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button