
पीपीगंज,गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज के स्वर्ण व्यापारी की बीते सोमवार को रात आठ बजे मार्ग दुर्घटना में निधन हो गया। गिरिजेश वर्मा पुत्र भोला वर्मा उम्र 38 वर्ष,पीपीगंज के वार्ड नम्बर 18 कबीर नगर के निवासी थे।इनकी आभूषण व बरतन की दुकान सोमहिया मछली गांव में थी ,वह अपने दुकान से घर वापस आ रहे थे।
पीपीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगवानपुर चौराहे पर एक स्कूटी सवार के सामने जानवर आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर इनके मोटर साइकिल से भिड़ गया ,जिससे बाइक सवार गिरिजेश वर्मा सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए,परिजनों को सूचना मिलने पर तत्काल उन्हे अस्पताल ले गए ,लेकिन उन्हे बचाया नहीं जा सका ।गिरिजेश वर्मा की शादी नौगढ़ हुआ था और इनके दो छोटे बच्चे भी है।घटना की खबर सुनकर नगर में शोक व्याप्त हो गया और सैकड़ों की संख्या लोग उनके निवास स्थान पर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट करने लगे,थाना पीपीगंज ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिऐ भेज दिया।



