“मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ा राजनीतिक घमासान, वाराणसी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन”
वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कचहरी स्थित जिला मुख्यालय पर आक्रोश सभा आयोजित की। सभा में मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखे आरोप लगाए। भाजपा नेताओं ने इसे काशी की जनता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अजय राय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा वाराणसी जिला एवं महानगर इकाई ने बुधवार को कचहरी स्थित जिला मुख्यालय पर आक्रोश सभा आयोजित की। नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री, काशी की जनता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का अपमान बताते हुए अजय राय के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल की अध्यक्षता में आयोजित सभा में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारियों ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नगर राजेश कुमार को सौंपा गया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि चुनावों में लगातार पराजित होने से हताश होकर अजय राय ने मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति विधानसभा चुनाव तक नहीं जीत सका, वह प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत का सपना देख रहा है जो इस जन्म में पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए बार-बार दल बदलने वाले अजय राय अब अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जिसका जवाब जनता आगामी चुनावों में देगी।

पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहा कि भाजपा के साधारण कार्यकर्ता भी अजय राय को चुनावी मैदान में पराजित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई टिप्पणी को काशी की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी और कांग्रेस को इसका राजनीतिक मूल्य चुकाना पड़ेगा।विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वालों की राजनीति लंबे समय तक नहीं चलती। उन्होंने अजय राय को राजनीतिक मर्यादाओं का पालन करने की नसीहत दी।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है, जबकि कांग्रेस नेतृत्व लगातार जनता का विश्वास खोता जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व पर भी तीखा हमला बोला। पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह (ओढ़े) ने कहा कि अजय राय को उनकी अपनी बिरादरी का भी अपेक्षित समर्थन नहीं मिला।
वहीं पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि जनता उनके वास्तविक चरित्र को भली-भांति जानती है। प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि जब व्यक्ति का विवेक समाप्त हो जाता है, तब वह अनुचित भाषा और व्यवहार का सहारा लेता है।
पुर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि कांग्रेस की हताशा अब उसकी भाषा और व्यवहार में स्पष्ट दिखाई देने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता द्वारा लगातार नकारे जाने के कारण कांग्रेस के नेता मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेती।
सभा का संचालन सुरेश सिंह ने किया।कार्यक्रम के अंत में काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य सहित अनेक भाजपा नेताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नगर राजेश कुमार को सौंपते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सभा में प्रमुख रूप से शंकर गिरी, विद्यासागर राय,मृदुला जायसवाल, डॉ. वीणा पांडेय, सुदामा पटेल,सुरेश सिंह,नवरतन राठी, सुरेन्द्र पटेल, संतोष सोलापुरकर, अशोक राय, राम प्रकाश दुबे, अजय सिंह मुन्ना, प्रेम कपूर, संजय सिंह, पवन सिंह, राकेश सिंह अलगू, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, जेपी दुबे, जगदीश त्रिपाठी, अशोक जाटव, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, अशोक यादव, आत्मा विश्वेश्वर, राजेश त्रिवेदी, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आक्रोश सभा में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर लिया भाग
सभा में नम्रता चौरसिया, साधना वेदांती, आशा गुप्ता, सीता मिश्रा, गीता शास्त्री, कुसुम सिंह पटेल, विनिता सिंह, उषा सिंह, साधना सिंह, मंजू सिंह, रिचा सिंह, नेहा कक्कड़,मीरा गुप्ता, अनिशा शाही, उषा सिंह, रचना अग्रवाल आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।
रसोइयों, शिक्षामित्रों और विद्यालयी कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
भूमि विवादों पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, दोषी अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई



