Crime

पुलिस कर्मी के बेटे ने की खुदकुशी

भिलाई ,छत्तीसगढ़ । रिसाली के सेंट थॉमस कॉलेज वाली सड़क किनारे मंगलवार सुबह पेड़ पर शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर पेड़ पर फंदे से लटके शव पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान पुलिस विभाग से रिटायर्ड हवलदार रविन्द्र पाण्डेय के पुत्र जीत उर्फ जीतेंद्र पाण्डेय (32) रूप में हुई है। मृतक विद्युत नगर दुर्ग का रहने वाला था। इस मामले में भिलाई नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जीत उर्फ जीतेंद्र पाण्डेय मंगलवार सुबह अपनी कार सीजी 05 एम 1111 में सुबह 5 बजे घर से निकला। सुबह 6 बजे के आसपास मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने रिसाली के सेंट थॉमस कॉलेज होकर बोरसी की ओर जाने वाली सड़क किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकती हुई जीतेंद्र पाण्डेय की लाश देखी। बताया जा रहा है कि युवक ने कार रोकी और फांसी पर झूल गया। घटना की सूचना पर भिलाई नगर पुलिस ने पहुंचकर लाश को नीचे उतारा। पहचान होने पर परिजन भी पहुंच गए। बताते हैं जीतेंद्र विवाहित है और उसके दो छोटे बेटे हैं। फिलहाल उसके खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button