
महिला का बैग आटो में छूटा, पुलिस ने लौटाया
भलुअनी, देवरिया। स्थानीय थानाक्षेत्र की पिपरा पूरन गांव निवासी एक महिला का बैग आटो रिक्शा में छुट गया, आटो वाला बैग लेकर भागने लगा । तभी वहा से गुजर रहे डायल 112 पुलिस वाहन को रूकवाकर महिला ने अपनी आपबीती सुनाई । पुलिस ने आटो रिक्शा को पकडकर बैग लेकर महिला को लौटाया ।जानकारी के अनुसार भलुअनी थानाक्षेत्र के पिपरा पूरन गांव निवासी गिरजा देवी पत्नी जयप्रकाश किसी कार्य से देवरिया गयी थी । वह एक आटोरिक्शा से सोनाड़ी मोड पर उतरी, आटो से उतरने के बाद वह अपना बैग उतारना भूल गयी और
आटो वाला बैग लेकर भागने लगा ।
महिला द्वारा आवाज देकर आटो को रूकवाने का प्रयास किया गया एवं कई लोगो ने आटो को रोकने का प्रयास किया मगर आटो ड्राइवर वाहन लेकर भागने लगा । मौके से गुजर रही पुलिस की डायल 112 की Prv-1448 गाड़ी को महिला ने हाथ देकर रुकवाया और अपनी आप बीती बताई । डायल 112 ने तत्काल बरहज तक पहुचने के पहले ही आटो रिक्शा को पकड़ कर उससे बैग लेकर महिला को सौप दिया। महिला ने डायल 112 के पुलिसकर्मी कांस्टेबल सतेन्द्र यादव, कांस्टेबल अमित पाल व चालक रामजी यादव को धन्यवाद देते हुए सभी पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की ।



