
पुलिस ने किया चोरी का समान बरामद, दो गिरफ्तार
भटनी, देवरिया । भटनी थाना क्षेत्रान्तर्गत चन्दौली गांव निवासी तृप्ती गिरी के घर से बक्से का ताला तोड़कर दो गगरा, एक सुराही , एक हेलमेट , एक रिमोट , दो लोटा, एक कल्छुल एक पीतल का डिब्बा जिस पर ऊं लिखा है व एक थाली चोरी कर दो चोर भाग रहे थे कि उसी गाँव के निवासी सुदीप गिरी पुत्र नन्देश्वर गिरी द्वारा उक्त दोनों चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। शोर मचाने पर ग्रामीणों द्वारा दोनो चोरो को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया गया।
पुलिस द्वारा पुछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा अपना नाम व पता छोटू तिवारी ऊर्फ अभिषेक तिवारी तथा मोनू तिवारी ऊर्फ जयप्रकाश तिवारी पुत्रगण स्व0 श्रीनिवास तिवारी निवासी भटनी थाना भटनी जनपद देवरिया बताया गया। सामान के सम्बन्ध में पूछने पर उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि चन्दौली निवासी तृप्ती गिरी के घर से बक्सा का ताला तोड़कर सामान चुराकर ले जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना भटनी पर मु0अ0सं0 14/22 धारा 380/411/457 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा चोरी के सामान को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।



