Breaking News

पुलिस ने की कच्ची शराब बरामद, 9 गिरफ्तार

देवरिया। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश आदि की कार्यवाही करने हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ईंट भठ्ठों, देवारा क्षेत्रों एवं संभावित स्थानों पर दबिश देकर मौके से कुल लगभग 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए कुल 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उनके विरूद्ध 09 अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया गया व हजारों लीटर लहन नष्ट किया गया।

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी

बुधवार को देवरिया पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमे थाना रूद्रपुर में मु0अ0स0 222/2020 धारा 326,304,120बी भादवि0 अभियुक्त बघलाल उर्फ बांकेलाल निषाद पुत्र सूरजू निषाद, अरविन्द निषाद पुत्र लालजी निवासी करमेल बनरही थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया है।
थाना रूद्रपुर में मु0अ0स0 023/2022 धारा 419,420 भादवि0 का अभियुक्त यशवन्त मौर्या पुत्र गनेश मौर्या निवासी भटवली बाजार थाना बासगांव जनपद गोरखपुर है।

निरोधात्मक कार्यवाही-

बुधवार को देवरिया पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की गयी। जनपदीय पुलिस द्वारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत 07 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
जनपदीय पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही-
जनपदीय पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गयी ।वाहन चेकिंग के दौरान 102 वाहनों से 103,000/- रूपये शमन शुल्क (ई-चालान) किया गया ।

Related Articles

Back to top button