Breaking News

पुलिस ने दुकानों पर मास्क लगाने की अपील का पोस्टर चस्पा किया

भलुअनी, देवरिया। भलुअनी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में कस्बे के दुकानों पर मास्क नही तो समान नही की अपील का पोस्टर चस्पा कर दुकानदारों से सावधानी बरतने की हिदायत के साथ लोगो से हमेशा मास्क लगाने की अपील की गयी। पुलिस ने सभी दुकानदारों से अपनी दुकानों पर मास्क लगाने की अपील के पोस्टर को चस्पा करने और ग्राहकों को बिना मास्क समान नही देने की हिदायत दी है।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने कहा कि कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। शासन व प्रशासन जनता के हित में लगातार कोशिश कर सभी से मास्क लगाने की अपील कर रही है। इसमें सभी दुकानदार भी अपना योगदान दे तभी इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। इस दौरान एसआई नितिन यादव, एसआई ओमप्रकाश सिंह, कांस्टेबल रवि सिंह, कांस्टेबल दीपक मौर्य, कांस्टेबल मनोज चौधरी, कांस्टेबल संतोष यादव आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button