Breaking News

पुलिस ने चलाया कच्ची शराब के विरूद्ध अभियान

देवरिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा कच्ची शराब के निष्कर्षण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके विरूद्ध जनपद देवरिया मे अभियान चलाया गया जिसके क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही किया गया जिसके परिप्रेक्ष्य में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत थाना बनकटा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त शशि शाह पुत्र अमेरिका शाह निवासी गोपालपुर थाना हुसैनगंज जनपद सिवान बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 42 शीशी देशी शराब बन्टी बबली प्रत्येक शीशी में 200MLअवैध शराब बरामद करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी

सोमवार को देवरिया पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिनका विवरण निम्नवत है
थाना भलुअनी, मु0अ0स0 145/2021 धारा 147/148/304/323/504/506 भादवि0 नाम अभि0-1- अखिलेश यादव पुत्र देवकी यादव निवासी बभनी थाना मदनपुर जनपद देवरिया, थाना रामपुर कारखाना, मु0अ0स0 55/2022 धारा 363/504/506 भादवि0 नाम अभि0 रितेश यादव पुत्र उमेश यादव निवासी साहपुर बेलवा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया ।

निरोधात्मक कार्यवाही

सोमवार को देवरिया पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की गयी, जिनका विवरण निम्नवत है-जनपदीय पुलिस द्वारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत 04 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
जनपदीय पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही-
सोमवार को जनपदीय पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही वाहन चेकिंग के दौरान 61 वाहनों से 57,000/- रूपये शमन शुल्क (ई-चालान) किया गया

Related Articles

Back to top button