Breaking News

युवती की तेज धार हथियार से गला काटकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी ।जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी मधुबनी पंचायत के पंचभिड़वा गांव में एक लड़की की गला काट कर हत्या कर दी गई।जिसका शव पुलिस ने पंचभिड़वा सरेह से सटे शिक्षक प्रशिक्षण महा विद्यालय दरियापुर व गण्डक केनाल के बीच गन्ना के खेत के समीप एक हातानुमा गढ़्ढे से बरामद किया गया है।

मृत युवती की पहचान पंचभिड़वा गांव निवासी बिहारी महतो की 17 वर्षीय पुत्री राजनन्दनी कुमारी के रूप में की गई है। मृतक के पिता ने बताया कि रविवार को तीन चार बजे के आस पास से मेरी बेटी घर से घास काटने निकली संध्या तक घर नही पहुंची काफी खोजबीन किया लेकिन वो नही मिल सकी।सोमवार ग्रामीणों जब खेत में काम करने गये तो गढ़्ढे में पड़े राजनन्दनी के शव को देखने के बाद जानकारी दिया।

घटनास्थल पर पहुंचे अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ,प्रभारी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार व हरसिद्धि थाना के एसआई कुमारी विभा भारती ने मृतक के पिता से पूछ ताछ कर घटना कि जानकारी लेने के बाद छानबीन में जुटे है।वही मृत युवती के पिता पंचभिड़वा गांव के ही चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

आरोप है,कि चारों ने पूर्व में उसे धमकी भी दिया था।वहीं डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि शव देखने से लग रहा है,कि इसकी कही और हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।मृतक के गले पर गहरा जख्म है।उन्होंने बताया कि डॉग स्कॉट टीम को जांच हेतु बुलाया जा रहा है।बहुत जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा । थानाध्यक्ष ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की कई बिंदुओ पर जांच की जायेगी।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button