
बिना मास्क लगाये घूम रहे लोगो का पुलिस ने काटा चालान
भटनी, देवरिया । जनपद के भटनी थानाक्षेत्र के नगर पंचायत के बाजार में बिना मॉस्क पहने घूम रहे लोगों पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। अभियान चलाकर पुलिस ने नगर के चौक-चौराहों से बिना मास्क पहने घुम रहे 12 लोगों का चालान काटा एवं मास्क पहनाकर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा। कोरोना और उसके नए स्वरूप ओमिक्रोन संक्रमण तेजी से बढ़ने से बेखौफ लोग लापरवाही बरतते दिख रहे हैं। जिससे शासन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन भी बिना सख्ती के अधर में दिख रहा है। अधिकांश लोग बिना मॉस्क लगाकर बाजारों व सड़कों पर घूम रहे हैं।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष गोपाल पांडेय के नेतृत्व में नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर खड़े होकर वहां से गुजर रहे बिना मास्क पहने लोगों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को मॉस्क भी बांटे। थानाध्यक्ष ने बताया कि 12 लोगों का चालान किया गया। जिनसे 1000 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोगों ने मास्क का प्रयोग करना आरंभ नहीं किया तो जुर्माना राशि को ओर बढ़ाया जाएगा। भलुअनी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में भलुअनी चौक पर विधानसभा चुनाव को देखते हुए वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी दो पहिया वाहनों एवं चार पहिया वाहनों की जांच पड़ताल की गयी। कोरोना व ओमीक्रोम को देखते हुए सभी से मास्क पहन कर बाहर निकलने की अपील किया गया। इस दौरान एसआई ओमप्रकाश सिंह, एसआई पिंटू यादव, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, रवि सिंह, कांस्टेबल दीपक मौर्य कांस्टेबल मनोज चौधरी कांस्टेबल संतोष यादव आदि मौजूद रहे।



