Crime

बलिया:दलित युवक का शव मिलने के बाद सिकंदरपुर थाने में हंगामा, पुलिस हुई बेबस, एएसपी पहुंचे

बलिया: जनपद बलिया के सिकंदरपुर थाना से थानाध्यक्ष द्वारा छुट्टी न मिलने पर सिपाही के पत्नी की मौत को लेकर चल रहे थानाध्यक्ष पर आरोप संबंधित विवाद अभी थमा भी नहीं था कि शनिवार को क्षेत्र में एक दलित युवक का शव मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।ग्रामीणों द्वारा थाने पर जमकर नारेबाजी की जा रही है। साथ ही थानाध्यक्ष समेत हल्का दरोगा, हल्का सिपाही के ऊपर निलंबन की कार्रवाई के साथ दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी भी पहुंच गए हैं और पूरे मामले जांच में जुट गए हैं।

यह है मामला

शनिवार को खरीद दरौली नदी किनारे नवीन का कपड़ा चप्पल व आधार कार्ड कंकाल मिलने की सूचना जैसे ही नवीन की मां राजकुमारी देवी बहन रमिता व ममता को लगी उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया लोगों की माने तो नवीन घर का इकलौता चिराग था। कपड़ा व सामान कंकाल बरामद होने की सूचना मिलते ही मां बहन के साथ सैकड़ो की संख्या में महिलाएं थाने पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया लोगों की माने तो नवीन बहुत ही मिलनसार था ।

पिता नवीन के पिता खेतीबारी करके नवीन को सिविल इंजीनियर की पढ़ाई लखनऊ में कराकर इंजीनियर बनाये थे वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था मकान का नक्शा व ठेकेदारी करके अच्छा खासा पैसा कमाता था लेकिन कुछ लोगों की बुरी नजर नवीन पर पड़ गई थी और पैसे के लेनदेन में उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई जिसको लेकर गांव सहित पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

समाधान दिवस से अधिकारियों के जाते ही तहसील पर बिलखने लगी महिला

अयोध्या दुष्कर्म मामला:सीएम ने पीड़िता परिवार के लिए भेजी पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि

Related Articles

Back to top button