Breaking News

पुलिस ने ट्रक से 36 गोवंशीय पशुओं को पकड़ा, 3 गिरफ्तार

खामपार , देवरिया। खामपार पुलिस द्वारा ने एक ट्रक से 36 राशि गोवंशीय पशु के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष खामपार अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में, रोकथाम अपराध, तालाश वांछित अभियुक्त हेतु भ्रमणशील थे कि वाहन चेकिंग के दौरान भटनी मोड़ कस्बा भिगारी बाजार के पास से 01 अदद ट्रक नं0 UP 62 T 7826 से 36 राशि गोवंशीय पशु लदे हुए पकड़े गये। बरामद पशुओं व वाहन को कब्जे में लेते हुए 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता सुरज कुमार पुत्र मानिक प्रसाद निवासी बनुआडीह थाना खुटहन जनपद जौनपुर, अनुराग उर्फ रत्नेश पुत्र राममूरत यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, बालक दास पुत्र रामजग निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, बताया । उक्त के सम्बन्ध में थाना खामपार पुलिस द्वारा धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर उन्हे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा थाना खामपार, उ0नि0 राकेश कुमार पाण्डेय, का0 श्रीमन नरायण, का0 चन्दन चौहान, का0 सुनील कुमार यादव,का0 संकठा प्रसाद, का0 बेलाल अंसारी थाना खामपार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button