महराजगंज। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में थानाध्यक्ष कंचन राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रमेश चंद वरुण, भोला पासवान,दीपचंद सोनकर व कांस्टेबल गोविंद कुमार के द्वारा 307,352,324,323,504,506,377,511 भादवि व 3/25 व 4/25 आम्र्स एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त विवेक सिंह पुत्र सूर्यनरायन सिंह निवासी बासगांव 42 पट्टी थाना बासगांव जिला गोरखपुर तथा दूसरा अभियुक्त दीपक पुत्र रामअवध निवासी कदुआगंज थाना सिंदुरिया जनपद महाराजगंज को कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत होने के कुछ ही घंटों में सोमवार को दिन में 12:30 बजे हथियागढ़ चौराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। सिंदुरिया थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि उक्त दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की कुछ ही घंटे के अंतराल पर स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.




