Crime

पुलिस ने टप्पेबाज महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शुक्रवार को पुलिस ने एक टप्पेबाज महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।सदर कोतवाली अंतर्गत नेहरूनगर निवासी सुखवती पत्नी सीताराम झा शहर के तुवन मन्दिर प्रांगण में आयोजित हो रही श्रीराम कथा को सुनने गईं थीं, जब वह कथा सुनने में तल्लीन थी तभी उसके पास में बैठी हुई टप्पेबाज महिला उसका पर्स लेकर भाग गई, जिसमें महिला का मंगलसूत्र रखा हुआ था। जब महिला ने देखा तो उसका पर्स वहां नहीं मिला, तब उसने आसपास बैठी महिलाओं से अपने पर्स के बारे में पूछा, लेकिन उसका पर्स नहीं मिला। महिला ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button