
तमंचा,जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने एक नफर अभियुक्त के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद करके गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उप निरीक्षक हरि किशोर मिश्रा हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार पाल कांस्टेबल शिवाकान्त सिंह कांस्टेबल वेद प्रकाश कांस्टेबल राकेश कुमार गौड़ कांस्टेबल संदीप कुमार गौतम मय टीम के साथ अभियुक्त मुईन अंसारी पुत्र स्वo इशाक अहमद मोहल्ला आरा मशीन वाला कस्बा कोल्हुई थाना कोल्हुई महराजगंज उम्र 24 वर्ष को बैरवा जंगल को जाने वाली मोड़ पर नहर पट्टी से गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभियुक्त मुईनअंसारी पर मुकदमा पंजीकृत धारा 3/25A एक्ट के तहत न्यायालय चालान किया गया वहां से जेल भेज दिया गया



