State

शिवाजी महाराज की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका साहस और सुशासन पर जोर हमें प्रेरित करता है। 1630 में जन्मे शिवाजी को उनकी वीरता, सैन्य प्रतिभा और नेतृत्व के लिए जाना जाता है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। उनका साहस और सुशासन पर जोर हमें प्रेरित करता है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, छत्रपति शिवाजी महाराज शौर्य, साहस एवं पराक्रम की प्रतिमूर्ति होने के साथ-साथ एक ऐसे प्रजापालक शासक थे, जो लोक कल्याण और सुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध थे। आज उनकी जयंती के अवसर पर मैं उन्हें स्मरण करते हुए नमन करता हूँ।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, बर्बर मुगल आक्रांताओं को भयाक्रांत करने वाले महान योद्धा, धर्मध्वज के रक्षक, ‘हिन्दवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button