Varanasi

बरेका में तैराकी का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

वाराणसी में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता बरेका के तरणताल में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। बरेका जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विभिन्न विद्यालयों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिक्षकों, निर्णायकों और बरेका तैराकी कोच नवीन यादव के सहयोग से प्रतियोगिता का सुचारु संचालन हुआ। प्रधानाचार्य ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।

वाराणसी। 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार, 13 अगस्त, 2026 को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के तरणताल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बरेका के जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जनपद सचिव सर्वेश सिंह ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आयोजन प्रभारी एवं खेल प्रवक्ता मेजर विमल कुमार राव ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर श्री मनीष सिंह, श्री भरत सिंह, श्रीमती कांता रानी, श्रीमती कामिनी, श्रीमती विनीता राय, श्रीमती संयुक्ता सिंह, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. राजीव सिंह, श्री रोशन लाल कनौजिया, डॉ. जितेंद्र सिंह पटेल, डॉ. आशुतोष, श्री नीरज कुमार सिंह एवं श्री विवेक कुमार सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री बबलू यादव ने निभाई।

बरेका के तैराकी कोच  नवीन यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग से प्रतियोगिता का संचालन सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश मणि पाण्डेय ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, निर्णायकों, शिक्षकों, खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

तिरंगे के रंगों में रंगा बरेका इंटर कॉलेज, गूंजे देशभक्ति के नारे

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button