Crime

पिक-अप खाई में गिरी, छह लोगों की मौत, छह अन्य घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में सोमवार को एक वाहन के खाई में गिरने से इसमें सवार छह कश्मीरी लोगों की मौत हो गयी तथा छह लोग घायल हो गये।पुलिस ने बताया कि ये सभी मजदूर थे और यहां एक ठेकेदार के पास मजदूरी करते थे। घायलों को सुन्नी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सुबह करीब सात बजे सुन्नी के कड़ारघाट में हुआ। सभी लोग पिक-अप में सवार होकर मंडी की ओर अपने काम पर जा रहे थे। सुन्नी को किंगल से जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से हताहतों को बाहर निकाला लेकिन तब चार लोगों की मौत हो चुकी थी। घायलों को सुन्नी के अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button