Breaking News

जनपद मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के आगमन से गदगद सोन नदी के दक्षिणांचल के लोग

मुख्यमंत्री द्वारा दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा का लोगों में बंधी उम्मीद

दुद्धी,सोनभद्र– कचहरी परिसर स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भवन में दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष नगर चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने की। बैठक के दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोनभद्र आगमन पर हर्ष जताते हुए आशा एवं प्रबल विश्वास व्यक्त किया कि तीन दशक से लंबित दुद्धी को जिला बनाने की मांग को जिला मुख्यालय से घोषणा कर अपने चुनावी वादों को पूरा करेंगे। अगर ऐसा होता है तो यहां की आदिवासी जनता आभार प्रकट करेगी और उनकी पार्टी व सरकार का ऋणी रहेगी।इसके साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में सोन नदी के दक्षिणांचल के लोग योगी जी के समर्थन में जी जान से लगेंगे।

बतादें की तीन दशक से यहां के लोग दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।वर्ष 2017 की विधानसभा चुनाव में ही भाजपा के कई शीर्ष नेताओं ने विधायक को जिताने एवं सरकार बनने पर दुद्धी को तत्काल जिला घोषित कराने का वादा किया था।लेकिन धीरे धीरे 5 वर्ष का समय व्यतीत हो जाने के बाद भी दुद्धी को जिला नही घोषित किया जा सका।अब चुनाव के नजदीक आने और मुख्यमंत्री का जनपद दौरा होने से लोगों में उम्मीद की एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। लोगों की इसी उम्मीद को मुख्यमंत्री साकार कर सकते हैं।बैठक में मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अवधनारायण यादव, प्रेमचंद यादव, शिव शंकर प्रसाद, जवाहर लाल अग्रहरी, भागीरथी गुप्ता, उदय लाल मौर्या, रामानुज सिंह, मनोज कुमार यादव, विष्णु कांत तिवारी, सूर्यमणि यादव उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संघर्ष मोर्चा के सचिव प्रभु सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button