Breaking News

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर लोगों ने दी बधाई

भलुअनी, देवरिया। स्थानीय क्षेत्र के कस्बा निवासी चंद्रविधान तिवारी (भोला) की पुत्री अंकिता तिवारी का उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयन होने पर कस्बा सहित क्षेत्र के लोगो में हर्ष व्याप्त हो गया । लोगों ने अंकिता के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।

अंकिता तिवारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उपनगर के अभ्यानंद शिक्षण संस्थान से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट करने के बाद स्नातक करने इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद गयी । जहां परिश्रम करते हुए परास्नातक में विश्वविद्यालय द्वारा गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया था । अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर अंकिता का चयन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में होने पर माता सरोज तिवारी, चाचा मनोज तिवारी, भाई रवि प्रकाश, अंकित आदि परिवार के लोगो ने बिटिया के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर बधाई दी है ।

वहीं भलुअनी क्षेत्र के एक और होनहार जरार मानिक गांव निवासी मिन्तर गोंड के पुत्र आनंद कुमार गोंड का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है । आनंद कुमार गोंड बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीएचडी पूरा कर वर्तमान में जीआईसी फतेहपुर जनपद में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं । क्षेत्र के दोनो होनहारों के असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर क्षेत्र व जिले का मान बढ़ाने पर स्वच्छ भलुअनी, स्वस्थ भलुअनी यूथ ब्रिगेड के सदस्यों एवं संजय सिंह (पप्पू) ग्रामप्रधान भलुअनी, रामाकांत मद्धेशिया, सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, दिनेश गुप्ता, शौर्य सिंह, अभिषेक गुप्ता, पवन सिंह, अंकित तिवारी, अक्षय गुप्ता, सूरज मद्धेशिया, रणविजय गोंड, बलवंत गुप्ता (ग्रामप्रधान जरार), मुन्ना गुप्ता, अशोक, शशिकुमार सहित क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button