
कुन्नूर हेलिकाप्टर हादसे में बचे देवरिया के लाल के लिये लोग कर रहे हैं प्रार्थना
तमिलनाडु के कुन्नूर में हादसे का शिकार हुये हेलीकाॅप्टर में सवार यात्रियों में एक मात्र जीवित बचे कैप्टन वरूण सिंह के उत्तर प्रदेश में देवरिया स्थित पैतृक गांव में अपने जांबाज सपूत की सलामती के लिये दुआओं का दौर जारी है।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजे कैप्टन वरुण देवरिया जिले की रूद्रपुर तहसील में स्थित ग्राम खोरमा कन्हौली के रहने वाले हैं। जिंदगी और मौत के साथ संघर्ष कर रहे कैप्टन वरुण की देश के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के साथ उसी हेलीकॉप्टर में सवार 14 यात्रियों में शामिल थे, जो आज हादसे का शकार हो गया। शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन वरुण को छोड़ कर बाकी सभी यात्रियों को इस हादसे में मृत घोषित कर दिया गया है।(वार्ता)



