
प्रयागराज । प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को जोन संख्या-2ए क्षेत्र के अंतर्गत अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही की गयी, जिसके अंतर्गत कुल 56 बीघा भूमि मुक्त कराया गया।
पीडीए के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार की गई कार्यवाही में विकास साहू द्वारा कटहुला गौसपुर में लगभग 16 बीघा क्षेत्रफल में की गयी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। इसी प्रकार इमरान हटिया द्वारा कटहुला गौसपुर में लगभग 40 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल थाना पिपरी, अवर अभियंता जे.एम सिंह एवं पीडीए प्रवर्तन टीम आदि उपस्थित रहे।



