Breaking News

पीडीए ने 128 बीघे में अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त

प्रयागराज । प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शुक्रवार को अभिनव रंजन श्रीवास्तव ओएसडी जोनल अधिकारी के नेतृत्व में जोन संख्या-2 क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान गौरव त्रिपाठी एवं नारायणदास केसरवानी द्वारा मौजा असरावल कला में लगभग 05 बीघा, खेडुवा में लगभग 04 बीघा, सबी द्वारा खेडुवा में लगभग 08 बीघा, मौजा रावतपुर खेडुवा रोड पर 03 बीघा, संतोष त्रिपाठी द्वारा मौजा रावतपुर पर 10 बीघा, पब्लिक स्कूल के पास 05 बीघा, अरसद व संजीव सिंह द्वारा युनाइटेड मेडिकल कालेज के सामने 40 बीघा, केशव सिंह अचला इन्फ्रा द्वारा 03 बीघा और तीरथ सिंह यादव व मो. हरीश व नाटे द्वारा लखनपुर प्राइमरी स्कूल के पास 50 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया।

उन्होंने बताया कि बजहॉ थाना पिपरी में अवैध रूप से संचालित शिव गंगा हास्पिटल को सील किया गया। इस के दौरान जोनल अधिकारी के अतिरिक्त पुलिस बल थाना पिपरी, अवर अभियंता बीएन सिंह एवं पीडीए प्रवर्तन टीम उपस्थित रही।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button