Breaking News

संसद ने वित्त विधेयक को बिना चर्चा दी मंजूरी


नयी दिल्ली । कोरोना वायरस से पैदा संकट के बीच संसद के दोनों सदनों ने सोमवार को वित्त विधेयक 2020 को बिना चर्चा के ही मंजूरी प्रदान कर दी।

लोकसभा ने वित्त विधेयक को बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही संसद में आम बजट 2020-21 पारित होने की प्रकिया पूरी हो गयी।

लोकसभा में वित्त विधेयक पारित होने के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सदन में मौजूद थे।

इस दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा किए जाने की मांग की।

सदन ने सरकार के संशोधनों को स्वीकार करते हुए ध्वनिमत से वित्त विधेयक को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक पर सरकारी संशोधन पेश किए।

बाद में राज्यसभा ने भी वित्त विधेयक को बिना चर्चा के लौटा दिया।

दोनों सदनों को सोमवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button