
दिल्ली । राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास पंडाल गिरा है, जिसमें 10-12 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। बचाव के लिए पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को उपचार के लिए एम्स ले जाया गया है।
डीसीपी साउथ के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर-2 पर शादी की तैयारी के लिए बना पंडाल गिरा है। करीब 10-12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें निकालकर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव के लिए पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है।सुबह करीब 11.21 बजे हादसे की खबर पुलिस और अन्य टीम को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन बचाव के लिए पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। अभी तक वहां काम कर रहे सात श्रमिकों के जख्मी होने की बात सामने आ रही है।(वीएनएस)
#WATCH दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, "हमें तंबु गिरने के कारण 10-12 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। हमने 7-8 लोगों को वहां से बाहर निकाला, उन्हें मामुली चोटें आई थी। अब स्थिति काबू में है… यहां कोई शादी होनी थी जिसके लिए तंबु तैयार हो रहा था… इसके… https://t.co/0qscqeWk5x pic.twitter.com/Fd6qPl7apb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024



