International

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की सर्जिकल स्ट्राइक, 40 नागरिकों की मौत

तालिबान ने पाकिस्तानी हवाई हमले की निंदा की

काबुल । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकियों के हमले में सेना के सात जवानों की मौत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर युद्धक विमानों से गोले बरसाए। अफगानिस्तान के खोस्त और कुनार प्रान्तों में किए गए इन हमलों में 40 लोगों की मौत हुई है। तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच गोलीबारी भी हुई है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के सात जवान मारे गए थे। वहां लगातार टीटीपी आतंकी सेना व पुलिस पर हमले कर रहे हैं। अब पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कुनार, खोस्त, चोगम और पेचामेला पर हवाई बमबारी की। खोस्त प्रांत के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी विमानों ने शुक्रवार रात प्रांत के पेसा मिला और मीर सफर इलाकों में जमकर बमबारी की है।

खोस्त प्रांत में कम से कम 33 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कुनार प्रांत में पांच बच्चों व दो महिलाओं की जान चली गयी। अफगानिस्तान के कुनार और खोस्त प्रांत पाकिस्तान सीमा के पास स्थित हैं। टीटीपी ठिकानों पर पाकिस्तानी हमलों के जवाब में तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी भी हुई है। हमले में पाकिस्तानी सेना द्वारा तुर्की से मिले ड्रोन, टीबी-2 का इस्तेमाल किये जाने की जानकारी भी सामने आ रही है।

दावा किया गया है कि खोस्त और कुनार क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ तालिबान अतिरिक्त सैन्य बल जुटा रहा है। इस लड़ाई में टीटीपी के लड़ाके भी तालिबान के साथ पाकिस्तानी सेना से मोर्चा ले रहे हैं। इसके अलावा वे पाकिस्तान के भीतर भी आतंकी हमले कर रहे हैं।(हि.स.)

तालिबान ने पाकिस्तानी हवाई हमले की निंदा की

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद कहा कि अफगानिस्तान ने देश पूर्वी हिस्से के दो सीमावर्ती प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमले की निंदा की है। इस हमले में दर्जनों स्थानीय लोगों की मौत हो गयी थी।अफगान समाचार एजेंसी खामा प्रेस के अनुसार, अफगानिस्तान के खोस्त और कुनार प्रांतों में हवाई हमले करीब 40 लोगों की मौत हुई है।श्री मुजाहिद ने ट्वीट किया,’अफगानिस्तान, खोस्त और कुनार में शरणार्थियों पर पाकिस्तानी हमलों की कड़ी निंदा करता है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से ऐसे मुद्दों पर अफगानों के धैर्य की परीक्षा न लेने और दोबारा वही गलती नहीं दोहराने का आह्वान किया। अगर ऐसा हुआ तो इसके बुरे परिणाम होंगे।’

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button