UP Live

सांड के हमले में किसान की दर्दनाक मौत

महराजगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा शिवपुर टोला गुलरिया में शनिवार को खेत की निगरानी करने गए व्यक्ति पर सांड ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसमें हरिश्चन्द्र पुत्र श्यामलाल उम्र करीब 46 वर्ष खेत की निगरानी करने गया था। तभी एक जंगली सांड ने हमला बोल दिया जिसमे वह बेहद हालत गंभीर हो गया, हल्ला मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए और लाठी,डंडे लेकर किसी तरह से सांड को भगाया, लेकिन जंगली सांड ने सींग से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनधि हरिश्चंद्र सोनकर व परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए जहा पर डॉक्टरों मृतक उसे घोषित कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष बृजमनगंज संजय दुबे ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है ।

Related Articles

Back to top button